राजगढ़

क़ुर्बानी का विशेष संदेश ईश्वरीय आदेश का पालन : मुफ़्ती शाकिर फलाही क़ासमी,।

राजगढ़

क़ुर्बानी का विशेष संदेश ईश्वरीय आदेश का पालन : मुफ़्ती शाकिर फलाही क़ासमी,।

,,

,,


 एक दूसरे के गले मिलकर दी ईद की बधाइयां,

,,

 


 अंजुमन इस्लाहुल मुस्लमिन एवं ब्यावरा शहर की आवाम ने प्रशासन की भूरि भूरि प्रशंसा कर, दी प्रशासनिक अधिकारियों को भी बधाइयां। 

,,,

 

 *राजगढ़ ब्यावरा, अमीन खान*

 *अजनार की पुकार*

 


ब्यावरा।
पावन पर्व ईद-उल-अज़हा शहर ब्यावरा में हर्षोल्लास, भाईचारे एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाजजन एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की।
सुबह मुस्लिम धर्मावलंबी शहर की जामा मस्जिद पर एकत्रित हुए, जहां से जुलूस की शक्ल में ईदगाह पहुंचे। ईदगाह पर खिताब करते हुए मुफ़्ती शाकिर फलाही ने कहा कि ईद-उल-अज़हा हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी, सब्र और अल्लाह की रज़ा के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी केवल जानवर की नहीं, बल्कि अपने अहंकार, लालच और बुराइयों को त्यागने का संदेश भी देती है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व इंसान को त्याग, ईमानदारी, भाईचारे और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। ईद की नमाज़ के बाद मुफ़्ती हाशिम अजहरी ने मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली एवं आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई।

,,

,,
ईदगाह में नमाज़ अदायगी के पश्चात शहर की जामा मस्जिद, हुसैनी मस्जिद एवं अन्य मस्जिदों में भी ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की गई।
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदर इक़बाल हुसैन ने पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
, ,इस अवसर पर हाजी फिरोज़ खान, नासिर हुसैन कुरैशी, सैयद वकार अली, सैयद मोहम्मद अली, हमीद शेख, नफीस अंसारी, नूरुद्दीन राईन, सैयद इमरान अली, कल्लू खां मंसूरी, शमीम अहमद, राजा ठेकेदार, समीर खान, आफताब खान, यूनुस अहमद, आफताब हुसैन, प्रिंस सैयद, शाकिब हुसैन कुरैशी, रशीद खान फौजी, फिरोज़ लाला, शौकत अली, अनीस खान, जावेद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।