राजगढ़

थाना – बोडा, जिला राजगढ़ (म.प्र.) थाना बोडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया 100% मसरूका 5 बोरी गेहूं जप्त।

राजगढ़

राजगढ़ जिले में चोरी, नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया 100% मसरूका 5 बोरी गेहूं जप्त किया गया है।

*घटना का विवरण*
दिनांक 18.05.2026 को फरियादी बद्रीलाल पिता रामचरण खाती निवासी ग्राम निपानियागढी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.05.2026 के दोपहर 1 बजे करीबन दो अज्ञात व्यक्ति फरियादी की पिकअप वाहन मे रखे 5 बोरी गेहू कीमती 12000 रुपये चोरी कर ले गये है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोडा में अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 302(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्यवाही*
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतारसी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से संदिग्ध की पहचान कर आरोपी धर्मेन्द्र जाटव पिता रामचंदर जाटव निवासी बगूची मोहल्ला नरसिंहगढ से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपने राजेन्द्र दांगी पिता चंदरलाल दांगी निवासी बाडलिया बना के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया व आरोपी राजेन्द्र पिता चंदरलाल दांगी निवासी पाडलिया बना से चोरी गये 5 बोरी गेहूं कीमती 12000 रुपये जप्त किया।

➡️ कुल जप्त मशरूका – 5 बोरे गेहूं कीमती ₹ 12000/-
*गिरफ्तार आरोपी*
1. धर्मेन्द्र जाटव पिता रामचंदर जाटव निवासी बगूची मोहल्ला नरसिंहगढ 
2.राजेन्द्र पिता चंदरलाल दांगी निवासी बाडलिया बना 
*सराहनीय भूमिका*
• उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी बोडा
• सउनि मांगीलाल शिवहरे
• प्रधान आरक्षक 642 राम नारायण जटिया 
• आरक्षक 334 दुष्यंत जाट
• आरक्षक 823 कपिल अटारिया
• आरक्षक 161 पर्वतसिंह रुहैला
• आरक्षक 922 सुनील सोलंकी
• महिला आरक्षक 993 सुमनसिंह
उक्त पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से चोरी की घटना का सफल खुलासा किया गया।