*
*राजगढ़ 21 मई, 2026*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स एवं हितग्राहियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) श्री सुखवीर सिंह सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि शासन की स्वरोजगार एवं वित्तीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी हितग्राहियों को ऋण प्रकरणों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों, प्रक्रिया एवं कोलेटरल सिक्योरिटी संबंधी जानकारी एक ही बार में स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें बार-बार बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें।