राजगढ़

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वे प्रकाश पर्व पर विशेष लंगर का आयोजन ।

राजगढ़

 

सिख धर्म के दसवें गुरु,श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359 वे प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज विशेष रूप से लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजगढ़ जिले के ब्यावरा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दमदमा साहिब में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रमुख श्री जावंद सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरु पर्व के उपलक्ष्य में विशेष व्यवस्थाएँ की गईं। पिछले एक माह से प्रतिदिन गुरुद्वारे के बाहर स्टॉल लगाकर जलेबी का प्रसाद वितरित किया जा रहा था।

आज गुरु पर्व के दिन प्रातः पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर आरंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु की अपार कृपा प्राप्त की।

धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज को खालसा पंथ का संस्थापक कहा जाता है। उनके त्याग, बलिदान और धर्म रक्षा के संदेश को स्मरण करते हुए यह पर्व अत्यंत श्रद्धा से मनाया गया।
*आयोजन में विशेष रूप से एनसीसी कैडेट ने भाग लिया और सभी ने प्रसादी वितरण में सेवा निभाई*

इस पावन अवसर पर डॉ सुरजीत सिंह, संतोख सिंह अजमानी, मनप्रीत राजपाल , प्रतीक सलूजा, सुरेंद्र अजमानी, शरण कौर , पायल, काजल सहित अनेक सेवादार एवं संगतजन उपस्थित रहे और सेवा में योगदान दिया।