राजगढ़

कॉलेज चलो अभियान के प्रथम चरण का हुआ समापन ।

राजगढ़

 

 *राजगढ़ 05 जनवरी, 2026* 

      उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 5 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किए गए "कॉलेज चलो अभियान" अंतर्गत शासकीय महावि‌द्यालय नरसिंहगढ़ दल द्वारा प्राचार्य डॉ. चेतन कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शेफील्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल, सेण्ड जोसफ़ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, ऋषि वैली हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय मॉडल उच्च माध्यमिक वि‌द्यालय नरसिंहगढ़, संदीपनी शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वि‌द्यालय में उपस्थित कक्षा 12वीं के कला एवं विज्ञान व वाणिज्य संकाय के वि‌द्यार्थियों को कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं सुविधाओं, शासन ‌द्वारा चलित छात्रवृत्ति योजनाओं तथा नवीन शिक्षा नीति 2020 के स्वरूप के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपक शाक्यवार ने बताया की इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा व सुविधाएं मिल सके। दल के रूप में डॉ. दिलीप गोस्वामी, श्री गिरीश शर्मा, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ मीरा देवी, श्री जयंल सूर्यवंशी, डॉ शशिकिरण अगत, श्रीमती पूनम मेहता, डॉ श्वेता साहू, श्रीमती भावना झोड़, श्री ब्रजेश कुमार शाक्यवार द्वारा दल का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है तथा नरसिंहगढ़ से सुदूर स्थित विद्यालय का भ्रमण कर जानकारी दी जा रही।