भोपाल

आष्टा में शांति व्यवस्था को लेकर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष की सीहोर SP से मुलाक़ात,भड़काऊ नारों पर FIR दर्ज ।

भोपाल

आष्टा /सीहोर /
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष  मोहसिन अली खान,  ने  सीहोर ज़िले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला , से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के दौरान आष्टा क्षेत्र में हालिया घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
 एसपी दीपक कुमार शुक्ला, ने प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी देते हुए बताया कि करणी सेना के कुछ पदाधिकारियों द्वारा “मस्जिद तोड़ो” जैसे भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे लगाए जाने के मामले में उनके खिलाफ़ एफआईआर पंजीबद्ध कर ली गई है और कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, क्षेत्र में शांति भंग करने वालों को बक्सा नहीं जएगा ,उन्हों  ने स्पष्ट किया कि ऐसे नारे समाज में तनाव फैलाने वाले हैं और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
 *प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान* ने कहा कि आष्टा हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है,लेकिन कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और सख़्त कार्रवाई की मांग की।
 *एसपी शुक्ला* ने आश्वासन दिया कि आष्टा में अमन और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है और किसी भी प्रकार की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले चाहे किसी भी संगठन या विचारधारा से जुड़े हों,उनके खिलाफ़ समान रूप से सख़्त कदम उठाए जाएंगे।
मुलाक़ात के बाद  AIMIM प्रदेश अध्यक्ष  ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्र में सौहार्द और शांति बनी रहेगी तथा आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।