राजगढ़

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा sp amit tolani की संवेदनशील पहल ,  नववर्ष पर जिला अस्पताल स्थित वृद्धा आश्रम के वृद्धजनों को जालपा माता मंदिर के दर्शन, साथ किया स्नेहपूर्ण भोजन ।

राजगढ़

 *राजगढ़ 01 जनवरी, 2026* 

    नववर्ष 2026 की शुरुआत मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार के संदेश के साथ करते हुए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला अस्पताल परिसर स्थित वृद्धा आश्रम के वृद्धजनों को जालपा माता मंदिर के दर्शन करवाए। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साथ बैठकर स्नेहपूर्ण वातावरण में भोजन भी किया।

    कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, देखभाल और भावनात्मक सहयोग प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वृद्धजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं से जुड़ी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

    जालपा माता मंदिर में दर्शन के दौरान वृद्धजनों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। नववर्ष के इस आत्मीय आयोजन से वृद्धजनों ने भावुक होकर प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल प्रशासन की मानवीय सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण है, जिससे समाज में संवेदनशीलता, सम्मान और सहभागिता का संदेश गया।

   इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी भी साथ रहे।