पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों के परिवारों की खुशियां लौटा रही है मध्यप्रदेश पुलिस।
DGP श्री कैलाश मकवाणा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विगत एक सप्ताह में प्रदेश पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों से 08 गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया। यह केवल एक पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि परिवारों की उम्मीदों, विश्वास और खुशियों की पुनर्स्थापना है।
यदि किसी बच्चे के गुम होने या संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की जानकारी हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें।