सीहोर। गत दिवस दो दिवसीय सीहोर जिला कुश्ती चैम्पियनशिप का शुभारम्भ किया गया जिसमें जिले के समस्त बालक एवं बालिका वर्ग में पहलवानों का वजन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनय भटेले, सचिव प्रदीप वशिष्ठ, नगर अध्यक्ष पप्पू धाडी, कोच लोकेश परमार, प्रभात मेवाड़ा, आवासीय विद्यालय के प्राचार्य आलोक शर्मा निर्णायक कमेटी एंव रेफरी के रूप में विश्वामित्र अवार्ड प्राप्त कोच शाकिर नूर, विक्रम अवार्डी फातिमा बानो, राष्ट्रीय रेफरी अब्दुल उमर, अताउल्ला खान nis कोच दीपक वैष्णव उपस्थित रहे।