जिले में गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं फरियादियों को शीघ्र न्याय दिलाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (IPS) एवं थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
**घटना विवरण**
दिनांक **16/11/2025** को फरियादी **रोहित खाती पिता हरिचरण खाती निवासी ग्राम कुरावर** अपने दोस्तों के साथ भोपाल रोड स्थित पंचर दुकान पर पहुंचे। वहीं पर मौजूद **दया शंकर पंडित** व उसके साथियों ने फरियादी से प्रॉपर्टी के काम में कमीशन (हफ्ता) माँगा।
फरियादी द्वारा इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, कट्टे से गोली चलाई तथा फरियादी की जेब में रखे **₹1,00,000/-** लूटकर फरार हो गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर **अपराध क्रमांक 408/25** धारा
**109(1), 311, 309(4), 296(b) BNS** एवं **25, 27 आर्म्स एक्ट** के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
**गिरफ्तार आरोपी**
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयास से दिनांक **18/11/2025** को कुल **04 आरोपी गिरफ्तार** किए गए:
1. **दया शंकर उर्फ दया पंडित पिता सोहनलाल शर्मा**, निवासी ग्राम वीरगढ़ी, हाल निवासी कुरावर
2. **सुनील पिता गोरेलाल **, निवासी पीलूखेड़ी
3. **दीपक पिता सोहनलाल शर्मा**, निवासी ग्राम वीरगढ़ी, थाना कुरावर
4. **चेतन चौहान पिता भगवान सिंह**, उम्र 20 वर्ष, निवासी पीलूखेड़ी
**बरामद सामग्री**
आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया गया:
* 02 देशी कट्टे
* 01 बंदूक (.315 bore)
* 02 जिंदा कारतूस
* स्कॉर्पियो वाहन
* ₹80,000/- नगद
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
**कार्रवाई में सहयोग करने वाले अधिकारी/कर्मचारी**
थाना कुरावर टीम:
निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई, उप निरीक्षक अरविंद सिंह राजपूत, उ.नि. लोकसिंह मरावी,
प्रधान आरक्षक राहुल, HC माधव, HC नरेश, HC मिथुन, HC कमल सिंह,
आरक्षक मुकेश मीणा, संदीप, राहुल, दिनेश, अंकित
**थाना नरसिंहगढ़ टीम:**
निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान, ASI कैलाश दांगी, आरक्षक सुनील, धर्मेंद्र, राघवेन्द्र, बलराम जमरा
**अन्य सहयोगी टीमें:**
* थाना छापीहेड़ा – थाना प्रभारी संगीता शर्मा
* थाना लीमाचौहन – थाना प्रभारी अनिल राहौरिया
* थाना कालीपीठ – उ.नि. जितेंद्र अजनारे
* थाना मलावर – उ.नि. अभय सिंह
* थाना सिटी ब्यावरा – उ.नि. राहुल रघुवंशी
* सायबर सेल – प्र.आर. 252 शंशांक, प्र.आर. 42 कुलदीप कुम्भकार, आरक्षक पवन