राजगढ़

पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भोपाल (देहात) का किया दौरा।

राजगढ़

भोपाल देहात पुलिस
पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भोपाल (देहात) का किया दौरा
पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भोपाल (देहात) का दौरा कर जिले की अपराध स्थिति, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पांडेय की उपस्थिति में गंभीर अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निष्पादन, महिला एवं बाल सुरक्षा, मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा जनसुनवाई के समयबद्ध निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पांडेय ने प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विशेष अभियानों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की प्रगति से अवगत कराया।
भोपाल देहात पुलिस आमजन की सुरक्षा, संवेदनशील पुलिसिंग एवं प्रभावी कानून-व्यवस्था के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।