भोपाल

पुलिस पब्लिक के भरोसे की कार्यवाही में जुए के फड़ से मिले 330000 रुपये, जनसंवाद का असर जैसे ही रात को ढाई बजे सूचना मिली पुलिस ने कार्यवाही की, दो दर्जन आरोपी गिरफ्तार।

भोपाल

शहर में अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भोपाल पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार के द्वारा प्रतिदिन दिन रात को थानों के बस्ती मोहल्ले में जाकर जनसंवाद किया जाता है और आपराधिक गतिविधि हेतु मोबाइल नंबर 7587648330 दिया जाता है जिससे गुप्त सूचना पुलिस तक पहुंचे। जिसके परिणाम स्वरूप विगत रात्रि ढाई बजे के आसपास एसीपी कोतवाली श्री संतोष पटेल को सूचना मिली कि पुराना कबाड़ खाना के पास महावीर के घर में जुएँ का फड़ चल रहा है जहाँ गश्त प्रभारी आईपीएस मिनी शुक्ला मैडम को सूचना से अवगत कराते हुए पुलिस कंट्रोल रूम के 10 जवानों, थाना कोतवाली के एएसआई राकेश गुर्जर, श्यामलाहिल्स के एसआई कुस्तवार की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताए गए स्थान कायस्थ पुरा पहुंचकर घेरा बंदी की तथा जुआ खेल रहे कुल 24 जुआरियों को हिरासत में लिया जाकर चेक किया गया जिनके पास से ताश पत्ते, 22 मोबाइल, तथा 6 दो पहिया वाहन , नगदी 3,30,000/- रुपये बरामद किए गए l 

कार्यवाही के दौरान एक जुवारी फरहान जो कि रायसेन जिले के देवरी से 2500 रुपये का इनामी बदमाश है जिसे रायसेन पुलिस को सौंपा जाएगा। 14 आरोपी जिनका पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड है और इसमें 6 आरोपी वो हैं जिनके खिलाफ 3 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

1-महावीर सोनी
2 सचिन मालवी 
3गुफरान अली
4 साहब खान 
5 मोहम्मद अमजद 
6 मोहम्मद शकील
7 शहाबुद्दीन 
8 गीता प्रसाद 
8 बाबर खान
9 नदीम खान 
10 शावर खान
 11 गौरव चौकसे 
12 ओवैस खान
13 मोहम्मद आजम
14 हामिद खान 
15 अजब सिंह 
16 इलियास 
17 मोहम्मद इमरान
18 अशोक कुमार
19 नरेश साहू 
20 अतीक अहमद
21 मोहम्मद अनस
22 सैयद आदिम 
23- मोहम्मद फरहान
24- हामिद खान

जप्त मशरूका- 22 मोबाइल , 6 दो पहिया वाहन, 3,30,000/-₹ नगदी कुल मशरूका 10 लाख रुपए से अधिकl 

महत्वपूर्ण भूमिका- वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली से एएसआई राकेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल,  श्यामला हिल्स से एएसआई आर एस कुश्त यार हनुमान गंज के एएसआई मुश्ताक बक्श, प्रधान आरक्षक राम कृपाल मीना, आरक्षक पुष्पेंद्र मीना एवं कंट्रोल रूम के 15 पुलिसकर्मीl