राजगढ़

नरसिंहगढ़ में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत जागरूकता सत्र, बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश।

राजगढ़

नरसिंहगढ़ में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत जागरूकता सत्र, बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश

*नरसिंहगढ़।* नगर पालिका परिषद नरसिंहगढ़ (निकाय कोड 802301) द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत आज दिनांक 16/09/2026 को वार्ड क्रमांक 04, सूरज पोल स्थित भण्डारी हाइट स्कूल में स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

सत्र में छात्र-छात्राओं को 4 प्रकार के कचरे - गीला, सूखा, सेनेटरी और हानिकारक कचरे को अलग-अलग कर कचरा वाहन में देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे के उचित प्रबंधन और स्वच्छ आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के प्रतिबंध के बारे में बताते हुए प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के झोले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका से स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री रामगोपाल बिलरवान, श्री देवसिंह पाल, श्री लखन खरे सहित सहयोगी संस्था आधार फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।

नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है - स्वच्छता अपनाएं, कचरा अलग-अलग दें, नरसिंहगढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं।

*रिपोर्ट: अजनार की पुकार /  JKNEWS24.com  नरसिंहगढ़*