राजगढ़

MP DGP से 10 नए IPS अधिकारियों की सौजन्य भेंट, DGP बोले - जनता को त्वरित राहत देना ही असली नेतृत्व।

राजगढ़

MP DGP से 10 नए IPS अधिकारियों की सौजन्य भेंट, DGP बोले - जनता को त्वरित राहत देना ही असली नेतृत्व।

 

*भोपाल।* मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाणा से आज हाल ही में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 10 सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।

इस दौरान DGP श्री मकवाणा ने सभी नवागत अधिकारियों को प्रभावी पुलिस नेतृत्व का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जनता को त्वरित राहत और अधीनस्थों को बेहतर मार्गदर्शन देना ही प्रभावी पुलिस नेतृत्व की पहचान है।

DGP मकवाणा ने अधिकारियों के साथ पुलिस नेतृत्व, पर्यवेक्षण एवं मैदानी कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से संवाद किया और फील्ड में ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की नसीहत दी।

 

 

रिपोर्ट: अजनार की पुकार / JKNEWS24.com