राजगढ़

AIMIM मध्य प्रदेश ने सदस्यता अभियान के लिए क़ाज़ी सैय्यद अनस अली को तीन जिलों का ऑब्जर्वर नियुक्त किया।

राजगढ़

भोपाल,मध्य प्रदेश,15 जुलाई 2026
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) मध्य प्रदेश ने संगठन के सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी एवं मज़बूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए क़ाज़ी,सैय्यद अनस अली,को सीहोर, रायसेन एवं विदिशा जिलों के सदस्यता अभियान का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति पर AIMIM मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष {मोहसिन अली ख़ान} ने क़ाज़ी सैय्यद अनस अली को दिली मुबारकबाद पेश करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। 
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि क़ाज़ी सैय्यद अनस अली अपनी ज़िम्मेदारी पूरी ईमानदारी, लगन और संगठनात्मक क्षमता के साथ निभाते हुए सदस्यता अभियान को नई गति देंगे तथा पार्टी को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मज़बूत करेंगे।
 (मोहसिन अली ख़ान) ने दुआ करते हुए कहा, "अल्लाह तआला आपको इस ज़िम्मेदारी को बेहतरीन अंदाज़ में निभाने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए,आपके काम में बरकत दे और संगठन को मज़बूत बनाने में कामयाबी अता करे। आमीन।"
 AIMIM कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि क़ाज़ी,,सैय्यद अनस अली,, के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सीहोर,रायसेन एवं विदिशा जिलों में सदस्यता अभियान को व्यापक सफलता मिलेगी और संगठन का जनाधार और अधिक मज़बूत होगा।