भोपाल/मध्य प्रदेश 14 जून 2026
AIMIM मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए 15 जून से 45 दिवसीय महासदस्यता अभियान चलाने का ऐलान किया है।

राजधानी भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया,जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार,सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।प्रदेश अध्यक्ष *मोहसिन अली खान ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग,विशेषकर युवाओं और आम जनता को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर AIMIM की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। नफीस मंशा साहब को पार्टी की अनुशासन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।वहीं एडवोकेट सुहेल हाश्मी साहब को बुरहानपुर,खंडवा,खरगोन,हरदा और बड़वानी जिलों का सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया।
इसके अलावा जावेद अमान साहब को जबलपुर,कटनी,रीवा, सतना,सागर और बालाघाट जिलों की सदस्य्ता अभियान क़ी जिम्मेदारी सौंपी गई,जबकि शादाब खान को सिवनी,छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों का सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया।

पार्षद शकील साहब को खरगोन जिले का सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया।इससे पूर्व शहजाद साहब को इंदौर जिले का सदस्य्ता अभियान प्रभारी तथा असलम खान साहब को आठ जिलों सदस्य्ता अभियान क़ी जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में AIMIM प्रदेश के करीब 22 से अधिक जिलों में सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्य कर रही है।इनमें भोपाल,उज्जैन,रतलाम,राजगढ़, रायसेन,सीहोर,दमोह,टीकमगढ़, बालाघाट, इंदौर,जबलपुर,छिंदवाड़ा, बैतूल,हरदा,बुरहानपुर,खंडवा, खरगोन,बड़वानी,शाजापुर,सागर, कटनी,रीवा,ग्वालियर, गुना, अशोकनगर,उमरिया,और सतना सहित कई जिले शामिल हैं।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने कांग्रेस और भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों प्रमुख दल जनता के मूल मुद्दों से भटक चुके हैं, जबकि AIMIM आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है।
प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और उत्साह के बीच आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि 45 दिवसीय महासदस्यता अभियान से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और प्रदेश में AIMIM का जनाधार और अधिक विस्तारित होगा।