none

दुनिया में जनता कर्फ्यू / चीन, इटली, स्पेन, फ्रांस समेत 20 देशों में लॉकडाउन, 120 करोड़ लोग घरों में कैद

none

नई दिल्ली. भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की है। वहीं, दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जहां पहले सी ही जनता कर्फ्यू चल रहा है। चीन, डेनमार्क, अल-सल्वाडोर, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, पोलैंड, स्पेन, बेल्जियम, अर्जेंटीना, वेटिकन सिटी, नार्वे, ईरान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, इंडोनेशिया समेत करीब 20 देशों ने लॉकडाउन लागू किया हुआ है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में लॉकडाउन के चलते करीब 120 करोड़ लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा करीब 50 देशों ने किसी शहर या एक सीमित इलाके में लॉकडाउन लागू किया हुआ है। अमेरिका ने शुक्रवार को कैलिफोर्निया में लॉकडाउन लागू कर दिया। इसके बाद यहां 4 करोड़ लोग घरों में कैद कर दिए गए हैं। 


इस साल जनवरी में सबसे पहले चीन ने हुबेई प्रांत के वुहान में लॉकडाउन लागू किया था। यहीं से कोरोनावायरस शुरू हुआ था। अब दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें इटली में हो रही हैं। यहां प्रधानमंत्री ग्यूसपे कोंते ने 10 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। इसके बाद से यहां 6 करोड़ लोग घरों में कैद हैं। यह लॉकडाउन तीन अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान ट्रैवेल करने, चर्च जाने पर, काम पर जाने पर रोक लगा दी गई। स्पेन, फ्रांस ने भी लोगों को घर में रहने का आदेश जारी किया हुआ है। फ्रांस में चीन से बाहर सबसे बड़ा लॉकडाउन है। फ्रांस में 6 करोड़ 70 लाख लोग घरों में कैद हैं। ब्रिटेन के लंदन में लॉकडाउन किया गया है। चीन में करीब 78 करोड़ लोगों को लॉकडाउन किया गया है। हालांकि अब यहां कुछ ढ़ील दी जाने लगी है।

कोरोनावायरस अब तक दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। इसकी चपेट में  2.44 लाख लोग आ चुके हैं। 10,184 लोगों की जान गई है।