राजगढ़ (म.प्र.) राजगढ़ जिले में AIMIM के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में सदस्यता प्रभारी मोहम्मद सूफी खान,मुफ्ती समीउल्ला,शरीफ खान (पत्रकार),अब्दुल हकीम खान, मास्टर उबैद बैग, सहित अन्य AIMIM कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नाजिया इलाही खान द्वारा इस्लाम धर्म एवं पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई,जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
आवेदन में कहा गया है कि इस प्रकार के कथित बयान सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

AIMIM कार्यकर्ताओं का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।