राजगढ़

सेफ क्लिक" साइबर जागरूकता अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस की सतत जन-जागरूकता पहल।

राजगढ़

 

मुख्यमंत्री द्वारा संचालित "सेफ क्लिक" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में राजगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से व्यापक अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 02 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 23 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 910 नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

,,,,

कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ऑनलाइन निवेश, केवाईसी अपडेट, बैंक फ्रॉड, ओटीपी साझा करने, सोशल मीडिया ठगी, फर्जी लिंक एवं अन्य साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

राजगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदेश, लिंक या लालच भरे ऑनलाइन ऑफर पर विश्वास न करें। सतर्कता, जागरूकता एवं समय पर शिकायत ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

राजगढ़ पुलिस की अपील,


"सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, सोच-समझकर क्लिक करें... क्योंकि आपका एक सुरक्षित क्लिक ही आपकी डिजिटल सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है।