राजगढ़ ब्यावरा अमीन खान,,
ब्यावरा :- देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए “ऑपरेशन सिन्दूर” की सफलता पर , शनिवार को ब्यावरा में एक भव्य ट्रैक्टर 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम लगाकर किया गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में किसान और सैकड़ों की संख्या में कई ट्रैक्टरों पर किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्होंने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे हुए, देशभक्ति के नारों के साथ शहर की सड़कों पर मार्च किया।
1 बजे भोपाल बायपास से शुरू हुई यह यात्रा, शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए मंडी प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोगों में देशभक्ति की भावना पिरोए हुए थे। 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'जय हिंद' के नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा, जिससे राहगीर भी इस देश भक्ति के रंग में रंग गए।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और युवाओं में देश प्रेम की भावना को जागृत करना था। आयोजक के संयोजक इंदरसिंह लववंशी ने बताया कि ऐसी यात्राएँ लोगों को एक साथ लाती हैं और उन्हें राष्ट्रीय पहचान के महत्व का स्मरण कराती हैं।
इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दर्शनसिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सांसद नर्मदापुरम व मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायणसिंह पंवार ने अपने संबोधन में कहा,
"हमारे देश के वीर सैनिकों के सम्मान में ब्यावरा शहर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था,यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पराक्रम दिखाया, तो वहीं पूरा देश ने सेना के साथ कदम मिलाते हुए दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर दिया। आज यहां हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर गौरव की अनुभूति से प्रमाणित है कि मां भारती के सम्मान और स्वाभिमान के लिए हम सभी सदैव समर्पित हैं।
इस दौरान दर्शन सिंह चौधरी सांसद व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा , ज्ञानसिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष भाजपा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राजपूत , जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा , प्रयागराज रघुवंशी , जिला महामंत्री अमित शर्मा ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राम भील,इंदर सिंह लववंशी भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री विधायक प्रतिनिधि , दीपेंद्र सिंह चौहान , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत गुर्जर, मानसिंह टोंका , रामनारायण दांगी ,रामगोपाल दांगी, मंडल अध्यक्ष जयेंद्र गुर्जर, श्याम सिंह सौंधीया, बलवंत सौंधीया, राजू यादव दीपकमल शर्मा , हरिओम दांगी, अशोक जाट , दिनेश शिवहरे गिरिराज लववंशी , विष्णु गुर्जर , मदन हाड़ा , सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।