राजगढ़

रविवार सेवा: खुशियों का ओटला पर 80 बच्चों को कपड़े, 30 महिलाओं को नई साड़ियां बांटी।

राजगढ़

 

ब्यावरा। सिटी पुलिस थाना के पीछे जनसहयोग से संचालित सामाजिक संस्था खुशियों का ओटला पर रविवार को सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 जरूरतमंद बच्चों को कपड़े व अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई, जबकि 30 महिलाओं को नई साड़ियां भेंट की गईं।

संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को विशेष सेवा स्टॉल लगाया जाता है, जहां जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क कपड़े, किताबें, कॉपियां, खिलौने, बर्तन सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। यह सभी सामग्री समाज के लोगों के सहयोग से एकत्रित की जाती है।

संस्था के संचालक डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद टीम जरूरतमंद बच्चों के लिए पुरानी पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, स्कूल सिलेबस, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री एकत्रित कर उनका वितरण कर रही है। साथ ही उपयोगी पुराने कपड़े भी जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों में रखी उपयोगी सामग्री दान कर इस सेवा अभियान का हिस्सा बनें।

इस अवसर पर संस्था की शिक्षिका सोनम खान, कनक विश्वकर्मा, काजल वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और समाजसेवी उपस्थित रहे।