किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री श्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन।

 

भोपाल ।  मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी जायज़ मांगों के प्रति संवेदनशील है और सभी मुद्दों का शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार…

Continue Reading

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 को पन्ना में, देंगे 204 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 94 करोड़ 63 लाख रुपये के 6 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण, 109 करोड़ 63 लाख रुपये के 16 विकास कार्यों का होगा भूमि-पूजन।

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जुलाई को पन्ना प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित होमगार्ड ग्राउण्ड पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में 204 करोड़ 26 लाख रुपये लागत के 22 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 94 करोड़ 63 लाख रुपये के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 109 करोड़ 63 लाख रुपये के 16 विकास कार्यों का भूमि- पूजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय सांदीपनि उमा विद्यालय गुनौर एवं पवई तथा शासकीय महाविद्यालय पवई के नवीन भवन निर्माण का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त बृजपुर एवं सुहावा बैराज योजना सहित बृहस्पति कुंड के सौंदर्यीकरण एवं ग्लास फ्लोर व…

Continue Reading

सीएम डॉ. मोहन ने किया 303.34 करोड़ के विकास कार्यों भूमि-पूजन, जिले में हुआ 53.55 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण।

 

भोपाल/आलीराजपुर। 'चाहे कुछ भी हो जाए, हम आलीराजपुर जाएंगे और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देंगे। हम अपने आदिवासी भाई-बहनों से मिलेंगे और उनसे संवाद करेंगे। कोई विपरीत परिस्थिति हमें रोक नहीं सकती...'। यह भाव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मन में उस वक्त थे, जिस वक्त उनके हेलीकॉप्टर के पायलट ने यह कहकर उड़ान से मना कर दिया था कि मौसम खराब है। उस वक्त सीएम डॉ. यादव को इंदौर से आलीराजपुर जाना था। पायलट की बात सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि मौसम जैसा भी हो, जितना भी समय लगे,…

Continue Reading

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़वानी के बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया।

 

- बड़वानी की लाल मिर्च को जीआई टैग दिलाने के लिए सरकार करेगी प्रयास।

- किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने, एग्री-स्टार्टअप शुरू करने और वैज्ञानिक खेती करने का आह्वान।

- 5 हजार करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं से 319 गांवों की 1.21 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित।

- प्रदेश की सिंचाई क्षमता 100 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य।

- खेसिया मंडी को आदर्श मंडी और 50 एकड़ में आदर्श बीज उत्पादन केंद्र विकसित किया जाएगा।

- मुख्यमंत्री ने कहा—प्रदेश में खाद और बीज की कोई कमी नहीं।

- पीएम मित्रा पार्क से बड़वानी के कपास उत्पादक किसानों और…

Continue Reading

छात्रों की गूंज” के ‘संविधान संवाद’ में छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था, निजीकरण और छात्र राजनीति पर कन्हैया कुमार से किया संवाद।

 

भोपाल।
कांग्रेस के “छात्रों की गूंज” अभियान के अंतर्गत रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के समीप स्थित सिंधु भवन में “संविधान संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रखर वक्ता एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी श्री कन्हैया कुमार ने प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं और युवाओं से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, सरकारी योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों के निजीकरण, नीट पेपर लीक, छात्र राजनीति, सहित विभिन्न विषयों पर कन्हैया कुमार से सवाल किए और अपने विचार साझा किए। छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती अनियमितताओं, बढ़ती फीस और युवाओं…

Continue Reading