राजगढ़

मंच पर  लगे बेनर से फोटो गायब होने पर नाराज हुए  नेताजी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम  पर भड़के जिला पंचायत अध्यक्ष ,  राज्यमंत्री सहित कार्यक्रम छोड़कर मंच खाली कर गए  सभी ज़नप्रतिनिधि,  बैनर पर फोटो ना लगने पर  मंच से जताई नाराजगी।

राजगढ़

 

राजगढ जिले की जनपद पंचायत ब्यावरा अंतर्गत सोमवार मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना अंर्तगत कुल 53 जोड़े ने हिस्सा लिया जिसमे 48 जोड़े का हिन्दू रीति रिवाज अनुसार भेसासुर धाम नागरिक उत्थान समिति  पीपलहेला में विवाह कराया गया 


एवं 05 जोड़ो का निकाह जिला काजी सैयद नादिर अली एवं शहर काजी ब्यावरा मुफ्ती शाकिर फलाही द्वारा वीआरसी भवन ब्यावरा मे कराया गया ।जिसमे मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह पवार , पूर्व मंत्री बद्री लाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री अमित शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष दिलबर यादव, मंडल महामंत्री दीपक सामरे, जनपद अध्यक्ष चंद्र सिंह सोंधिया, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, पुरुषोत्तम दांगी,सहित भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शासन प्रशासन से एसडीएम गीतांजलि शर्मा,sdop शर्मा , तहसीलदार सुभाष सिंह अलावे,एसडीओ संजीव वर्मा ,सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।


इनका कहना है कि:

हमारे समाज में कन्यादान का बहुत महत्व है हर बालिक बेटी को सम्मान के साथ विदा करें राज्य सरकार कमजोर वर्ग की बेटियों का विवाह कर रही है इसमें राशि भी दी जा रही है पीपलहेला सम्मेलन में 48 बेटियों का विवाह 5 बेटियों का निकाह हुआ है जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया का फोटो सामुहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के मंच के बैनर पर नहीं लगाए जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया की नाराजगी के संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। 

नारायण सिंह पंवार
मत्स्य विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
मध्यप्रदेश शासन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एवं निकाह योजना अंतर्गत 53 जोड़े का विवाह सम्मेलन स्थल पर हुआ  सबको मेरी ओर से शुभकामना। 
भाजपा सरकार में कर्मचारी अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में लगातार प्रोटोकॉल तोड़कर उल्लंघन कर रहे हैं सरकारी कार्यक्रम में सांसद राज्यमंत्री नगर पालिका अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष का फोटो मंच के बैनर पर लगाए गए थे किंतु जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया का फोटो नहीं लगाया गया क्योंकि मैं कांग्रेस समर्थक हूं इसलिए मुझे नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है इसका मैं विरोध करता हूं इसकी भोपाल और विधानसभा में तथा कलेक्टर को शिकायत करूंगा हर मंच पर मेरे साथ भेदभाव किया जाता है जब भाषण में मैंने जनपद सीईओ से प्रश्न किया तो भाजपा के जन प्रतिनिधि विवाह कार्यक्रम के मंच को छोड़कर चले गए। 

चंदर सिंह सौंधिया
अध्यक्ष 
जिला पंचायत राजगढ़