राजगढ़

राजगढ़ जिले में कांग्रेस लीडर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सोंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी समर्थित लोग करते हैं अवमानना : कांग्रेस जनों का आरोप। 

राजगढ़

राजगढ़ जिले में कांग्रेस लीडर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सोंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी समर्थित लोग करते हैं अवमानना : कांग्रेस जनों का आरोप। 

 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सोंधिया के साथ हर एक शासकीय कार्यक्रमों में अवमानना की जाती है इसी के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर समस्त कांग्रेस जनों ने राजगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन दिया जापान में मांग की है , की जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम जैसे माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा वरचुअल नर्सिंग कालेज का भूमी पूजन, ब्यावरा विधानसभा अन्तर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह निका योजना नरसिंगढ़ विधानसभा अन्तर्गत ग्राम हरलाय मे स्वास्थ्य केन्द्र का भूमी पूजन तथा अन्य कई शासकीय कार्यक्रम में मंच पर कई निर्वाचित जनप्रतिनिधीयों जैसे , सांसद ,  मंत्री ,  विधायक , जनपद अध्यक्ष ,  नगरपालिका अध्यक्ष ,  सरपंच , के फोटो एंव नाम का उल्लेख संबंधित कार्यक्रम के फ्लेक्स में फोटो तथा शिलाप‌ट्टीका में नाम का उल्लेख रहता है, तथा आयोजन मे संबंधित शासकीय विभाग के नाम का उल्लेख रहता है।
किन्तु राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दरसिंह   को शासन द्वारा राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है जिनका, का न तो नाम का उल्लेख रहता है ना ही उनका फोटो दर्शित रहता है , शासकीय फ्लेक्स में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सोंधिया की छवि को इससे वंचित रख दिया जाता है। यह जिले मे होने वाले शासकीय कार्यक्रमों के आयोजक शासकीय कर्मचारी / अधिकारी द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधी जिसे शासन द्वारा राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है का अपमान तथा अवमानना का प्रकरण है । कृपया इस संबंध में राजगढ़ जिले के समस्त शासकीय विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करे। जिससे भविष्य मे निर्वाचित जनप्रतिनिधी (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) की अवमानना एंव अपमान न हो। यह मांग कांग्रेस के समस्त लीडरों ने राजगढ़ मुख्यालय पहुंचकर राजगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मांग की है।,

*जिस ज्ञापन के साथ*

राजगढ़ मे हुये विभिन्न शासकीय कार्यक्रम के फ्लेक्स एंव शिलाप‌ट्टीका के फोटो भी संलग्न किया है।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के राजगढ़ जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ब्यावरा पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी , पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं खिलचीपुर पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह खींची , पूर्व राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर , जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सोंधिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।