राजगढ़

सकारात्मक सोच के साथ काम करने वाले पत्रकार ही समाज का भला कर सकते हैंः शलभ भदौरिया। - सरकार पत्रकारों के हित में काम कर रही है, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है सरकार : मंत्री श्री पंवार।

राजगढ़

सकारात्मक सोच के साथ काम करने वाले पत्रकार ही समाज का भला कर सकते हैंः शलभ भदौरिया।


- सरकार पत्रकारों के हित में काम कर रही है, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है सरकार: मंत्री श्री पंवार।

ब्यावरा। सकारात्मक सोच के साथ काम करने वाले पत्रकार ही समाज का भला कर सकते हैं।  वर्तमान स्थिति पत्रकारों के लिए एक चुनौती पूर्ण समय है। यह बात ब्यावरा शहर के बल्लभा परिसर में राजगढ़ जिला इकाई द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय एवं जिला सम्मेनल में प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की भारत का हर एक पत्रकार देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
पत्रकारों से एकजुट रहने का आव्हान करते हुये श्री भदौरिया ने कहा कि प्रतिस्पर्धा हो मगर स्वस्छ हो और पत्रकार हितों की बात जब आये तो आप सब एक साथ खड़े नजर आये। 

पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ - मंत्री

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  के रूप में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार शामिल हुए।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री पंवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि  मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है जो शलभ भदौरिया जी ने जीवन भर मेहनत कर श्रमजीवी पत्रकारों को संगठित करके रखा है। आपकी जो भी मांगे हैं उन पर में मुख्यमंत्री जी से आग्रह करूंगा कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 21 सूत्रीय मांगों पर विचार कर निर्णय करें। उन्होंने जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने मेहनत करके मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का इतना बड़ा आयोजन मेरी विधानसभा के ब्यावरा नगर में आयोजित किया है। श्री पंवार ने कहा मीडिया के साथी मेरा भरपूर सहयोग करते हैं इसके लिए मीडिया के सभी साथियों  को धन्यवाद देता हूँ।   
कार्यक्रम में शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायणसिंह पांवर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं मंचासीन सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वल कर किया इसके बाद सभी अतिथियों  का आयोजन समिति ने फूलमाला से स्वागत ल किया।
कार्यक्रम को प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं आयोजन प्रभारी राजकुमार दुबे, शासन एवं संगठन समन्वय समिति प्रदेश संयोक रिजवान अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्यालय प्रभारी दिलीप सिंह भदौरिया, क्रांति महासचिव सत्यनारायण वैष्णव,शासन एवं समन्वय समिति के प्रदेश सहसंयोजक सुनील त्रिपाठी भोपाल, संभागीय अध्यक्ष आलोक गुप्ता, उज्जैन संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन, चंबल संभागीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह परमार, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष नागेश जोशी, संभागीय महासचिव संजय राठौर, ब्यावरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश गुर्जर, वरिष्ठ पत्रकार कमल ख़स, शाजापुर जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना, आगर जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, विदिशा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदोरिया, सीहोर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव,कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वर वैष्णव, योगेश पंथी, रतनलाल बाथम सहित अन्य पदाधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


 अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए :

आयोजन समिति के संयोजक सुरेश शर्मा, सहसंयोजक विनोद शर्मा सचिव दिनेश विश्वकर्मा भगवत शर्मा,गजराज मीणा मनीष गौतम,  हरिशंकर चौरसिया, गोपीलाल चौहान, मनोज पाठक,पुष्पेंद्र पाराशर  ने सभी अतिथियों का शाल श्रीफल पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मुकेश सेन ने किया। 


कार्यक्रम में दी शहीदों को श्रद्धांजलि:
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष भारतीय नागरिकों, सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सेना के  जवानों के लिए याद के  मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


यह रहे मौजूद:


कार्यक्रम सदस्यता अभियान समिति के संयोजक सरल भदौरिया, क्रांति कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर,  विदिशा के महासचिव हुकम सिंह पवार, सीहोर के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वर दास वैष्णव, राजगढ़ जिले के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, राजेश भंडारी, संतोष पुष्पद, कमल चौरसिया, शाहिद पठान, जिला एवं संभागीय पदाधिकारी माधव सिंह जाधव, महेश त्रिवेदी, रमेश मालवीय, अनूप साहू, सुनील धनगर, गिरीश जोशी अमित दुबे, रविंद्र श्रीवास्तव, सतीश यादव, बद्री लाल यादव, हरिओम शर्मा,रमाकांत शर्मा, रामनारायण दांगी,बहादुर सिंह सोनगिरा, राकेश पाटीदार, हेमराज जायसवाल,संजय पाटीदार, विष्णु नायक, हरिओम सोनी,  प्रदीप बंसल, महेश मालाकार, प्रदीप बंसल, दयाराम यादव  ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल सिंह भाटी,  गिरीश सोनी, राजेंद्र यादव, आनंद वर्मा,हरीश मुन्देरिया, अमीन खान अमनइंकलाबी,अतीक खान, हेमराज सेन, देवेंद्र सेन सहित