राजगढ़

ब्यावरा नगर में अमृत 2.0 योजनान्तर्गत वार्ड क्रमांक 17 में 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सुव्यवस्थित पार्क निर्माण कार्य का भूमिपूजन  मंत्री  नारायण सिंह पंवार  ने किया।

राजगढ़

ब्यावरा नगर में अमृत 2.0 योजनान्तर्गत वार्ड क्रमांक 17 में 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सुव्यवस्थित पार्क निर्माण कार्य का भूमिपूजन  मंत्री  नारायण सिंह पंवार  ने किया।

 

 

 नारायण सिंह पंवार राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश शासन एवं श्रीमती लीलादेवी-स्वं. श्री फुलसिंह कुशवाह के अथक प्रयासों से ब्यावरा नगर में निरन्तर रूप से विकास कार्य हो रहे है।

जिसके अंतर्गत आज दिनांक 19 मई 2025 को अमृत 2.0 योजना अंतर्गत 47 लाख रूपये की लागत से गुलाबशाह की बाबड़ी के पास स्थित भूमि पर एक सुव्यवस्थित पार्क निर्माण का भूमि पूजन  नारायण सिंह पंवार राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती लीलादेवी-स्वं. श्री फुलसिंह कुशवाह  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ है। श्री इकरार अहमद मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बताया गया कि अृमत 2.0 योजना शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है।

जिसके अंतर्गत गुलाबशाह जी की बाबड़ी में सुव्यवस्थित पार्क निर्माण का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ कराया जावेगा। इस अवसर पर  नारायण सिंह पंवार राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश शासन, पूर्व राज्यमंत्री  बद्रीलाल यादव, अध्यक्ष नगर पालिका ब्यावरा श्रीमती लीलादेवी-स्वं. श्री फुलसिंह कुशवाह, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि  जगदीश गुर्जर, पार्षद  रमेश साहू,  विष्णु साहू,  ज्ञानु विजयवर्गीय,  हरीश राठौर, भाजपा युवा नेता  राधे दांगी,  अमन चौहान,  अर्जुन सौंधिया सहित जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।