राजगढ़

ब्यावरा स्थानीय मांगलिक भवन में कांग्रेस जनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि।

राजगढ़

ब्यावरा स्थानीय मांगलिक भवन में कांग्रेस जनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि।

 

*राजगढ़ ब्यावरा अमीन खान*

 

आज कांग्रेस परिवार ब्यावरा के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के प्रणेता कंप्यूटर क्रांति के ध्वजवाहक स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई... स्थानीय गणेश मंगलीक भवन में आयोजित बैठक में ब्यावरा के लोकप्रिय पूर्व विधायक  रामचंद्र दांगी  द्वारा। आधुनिक भारत के निर्माण में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के योगदान को याद किया गया एवं उनके द्वारा लिए गए देश के निर्णय को बताया, जिला पंचायत अध्यक्ष  चंद्र सिंह सोंधिया  द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए स्वर्गीय राजीव गांधी के युवा भारत के प्रति कांग्रेस के उत्तरदायित्य को बताया,,,
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव द्वारा कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित आगामी 25 मइ को जय हिंद यात्रा के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई ,और बताया गया सेनीकों के सम्मान में यह विशेष यात्रा कांग्रेस पार्टी के द्वारा पचोर में निकाली जा रही है , जिसमें समस्त जिले के कांग्रेस सदस्य एवं आम नागरिक सम्मिलित होने जा रहे हैं , सभी लोगों को उक्त यात्रा की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बताया गया , बैठक में पूर्व विधायक  रामचंद्र दांगी ,  जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सोन्धीया , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव , शहर कांग्रेस अध्यक्ष कपिल शिवहरे , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आफताब खान , मंडल अध्यक्ष कैलाश बारोट , ज्ञानू विजयवर्गीय , आदित्य भार्गव , लकी दांगी , शिवनारायण अहिरवार , जगदीश ठेकेदार , पार्षद गिर्राज शाक्यवार , अनुराग भार्गव , हुसैन सैफी , अर्पित शर्मा , सोहेल खान , राजेंद्र साहिल, उपस्थित थे।