आज पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जोन, रेंज एवं जिला पुलिस अधिकारियों को "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने कहा कि यह अभियान केवल पुलिस का नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा अभियान है। इसे जनभागीदारी, , अंतर्विभागीय समन्वय, नवाचार और व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की सफलता को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हुए इस वर्ष प्रत्येक जिला नए कीर्तिमान स्थापित करे।

बैठक में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाली दिवसवार गतिविधियों, विभिन्न विभागों के समन्वय, प्रवर्तन कार्रवाई, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा Vision Document on Narcotics Control 2026-29 के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।