राजगढ़

ब्यावरा देहात थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका, सायबर ठगी के 03 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.95 लाख की शत-प्रतिशत ठगी राशि बरामद।

राजगढ़

 

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित "Safe Click 2.0" साइबर जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा,एसडीओपी ब्यावरा श्री प्रकाश शर्मा, के नेतृत्व में थाना ब्यावरा (देहात) पुलिस ने साइबर ठगी के प्रकरण में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी गई ₹2,95,000/- की संपूर्ण राशि (100% रिकवरी) बरामद की है।

घटना का विवरण

फरियादिया राधिका देवी पति गोपाल सिंह खीची, निवासी श्रीराम कॉलोनी, ब्यावरा ने दिनांक 21.05.2026 को थाना ब्यावरा (देहात) में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके एयू बैंक खाते एवं उनके पति के भारतीय स्टेट बैंक खाते से, दोनों के मोबाइल नंबर 7415835383 से लिंक बैंक खातों में, दिनांक 09.05.2026 को एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक होने के बाद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक राशि निकाल ली गई।

फरियादिया के खाते से ₹95,000/- के तीन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन तथा उनके पति के खाते से ₹10,000/- की अवैध निकासी कर कुल ₹2,95,000/- की साइबर ठगी की गई।

प्रकरण पर थाना ब्यावरा (देहात) में अपराध क्रमांक 165/2026 अंतर्गत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्रवाई

प्रकरण दर्ज होते ही पुलिस द्वारा संबंधित बैंकों से तत्काल समन्वय स्थापित कर ₹1,00,000/- की राशि होल्ड कराई गई। इसके उपरांत विशेष पुलिस टीम गठित कर तकनीकी एवं साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

अनुसंधान के दौरान—

दिनांक 03.06.2026 को आरोपी सुनील मीना एवं छगनलाल यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹95,000/- की धोखाधड़ी की राशि बरामद की गई।
आगे की विवेचना में दिनांक 10.07.2026 को तीसरे आरोपी अयान खान को भोपाल से गिरफ्तार कर शेष ₹95,000/- की राशि भी विधिवत बरामद कर ली गई।

इस प्रकार पुलिस द्वारा साइबर ठगी की ₹2,95,000/- की संपूर्ण (100%) राशि सफलतापूर्वक रिकवर कर ली गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. सुनील पिता कालूराम मीना, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम,साउसीरा, थाना,जामवारामगढ़, जिला जयपुर (राजस्थान)।
2. छगनलाल पिता कमलसिंह यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी नागलटप्पा, खूट्टाकला, तहसील रामगढ़, थाना बड़ौदामेव, जिला अलवर (राजस्थान)।
3. अयान खान पिता अनवर खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी चमेली वाली मस्जिद, थाना तलैया, जिला भोपाल (मध्यप्रदेश)।

आरोपियों से जप्त मशरूका

नगदी राशि : ₹2,95,000/- (साइबर ठगी की संपूर्ण राशि)
02 मोबाइल फोन (घटना में प्रयुक्त), अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000/-

सराहनीय भूमिका

उक्त सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्यावरा (देहात) उप निरीक्षक प्रवीण जाट, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक चंद्रमोहन वघेल, प्रधान आरक्षक शशांक यादव, आरक्षक रविन्द्र जाट एवं आरक्षक प्रवीण यादव की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

राजगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक, QR कोड अथवा संदिग्ध कॉल पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।