भोपाल, 8 जून 2026।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों की समस्याओं पर चर्चा करने तथा आगामी वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार करना रहा।
कार्यशाला का आयोजन खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मतीन खान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेल अधोसंरचना को मजबूत करने तथा युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर विधायक श्री ओमकार मरकाम, श्री फूल सिंह बरैया, श्री दिनेश गुर्जर, पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, श्री सुखदेव पांसे, वरिष्ठ नेता श्री महेंद्र सिंह चौहान, श्री राजकुमार पटेल, श्री शैलेंद्र पटेल, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अवनीश भार्गव, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मतीन खान, उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोलंकी, डॉ. भंवरलाल, श्री नदीम अहमद, श्री शौकत खान, भोपाल जिला अध्यक्ष श्री अंकित नाथ, श्री जावेद मसूद, श्री पप्पूलाल, श्री रामशंकर सोनकर, श्री राकेश सिंघार, श्रीमती उषा मालवीय सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला खेलों को बढ़ावा देने और 2028 में कांग्रेस सरकार बनाने की रणनीति पर कार्यशाला आयोजित*को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के हितों की उपेक्षा कर रही है। कांग्रेस पार्टी खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं, खिलाड़ियों और आम जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक श्री मतीन खान ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।